फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए न देने पर सड़क पर उतरे पेंशनर

Sun, 08 Dec 2013 10:13 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्टेट पेंशनर एसोसिएशन ने रविवार को मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इससे पहले जिला प्रधान रामदास शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय विवेकानंद स्कूल सुजानपुर में मीटिंग की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाब सरकार पर स्टेट पेंशनरों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि डीए का जनवरी 2013 से जून, 2013 का बकाया आठ प्रतिशत के हिसाब से बकाया रोक दिया गया है। इसके चलते पेंशनरों में रोष है, जबकि जुलाई, 2013 से 10 प्रतिशत डीए की किस्त को अभी तक जारी नहीं किया गया है।

उन्होंने 2006 से पहले और बाद में पेंशनरों की पेंशन में समानता न लाने, 50 प्रतिशत डीए मूल वेतन में शामिल न करने और मेडिकल भत्ता भी न बढ़ाए जाने पर रोष जताया। उन्हाेंने कहा कि मांगों के समर्थन में 16 दिसंबर को डीसी पठानकोट को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि पंजाब सरकार उनकी मांगें शीघ्र पूरा करे अन्यथा वे 17 दिसंबर के पेंशनर-डे पर सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान करने को मजबूर होंगे। उन्हाेंने कहा कि पेंशनर-डे जिला पठानकोेट के सभी पेंशनर मिलकर 17 दिसंबर को विविध भारती विद्यालय सुजानपुर में ज्वाइंट फ्रंट के झंडे तले एकजुट होकर मनाएं। इस मौके पर रघुबीर सिंह कर्मसिंह, कुलदीप राय, रमेश शर्मा, नागर चंद, कुलदीप राज, बालमुकंद शर्मा, बलवीर सिंह, रामशरण, जगदीश सिंह, शिव राम, किशन चंद, नरमोहन सिंह, सिंदी राम गुप्ता, बंसी लाल और हीरा लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें