फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एक गंभीर

Sat, 01 Feb 2014 10:12 PM IST
अमर उजाला, धारीवाल (गुरदासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर-बटाला जीटी रोड पर गांव सोहल के पास हुई ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुरभेज सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गांव सोहल अपनी भाभी अमरजीत कौर (33) पत्नी मंगल सिंह निवासी सोहल के साथ मोटरसाइकिल नंबर पीबी 06 एच 4549 पर सोहल बस अड्डे गया था।

काम खत्म होने पर जब वह मोटरसाइकिल पर अपने गांव जाने के लिए सड़क पार करने लगे तो गुरदासपुर से धारीवाल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक नंबर पीबी 02 बीडी 9667 ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में उनकी भाभी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुरभेज सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना धारीवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक मौके से फरार था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें