फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से कर रहा था शादी, थाने ले गई पुलिस

Sat, 01 Feb 2014 10:08 PM IST
अमर उजाला, कादियां (गुरदासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से शादी करने आए दूल्हे और बारातियों समेत सभी लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पन्नवां की रहने वाली एक नाबालिग लड़की की शादी हरदीप सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी कीड़ी अफगाना से गुरुद्वारा हरचोवाल में हो रही थी।

बारात खूब सजधज कर गुरुद्वारा साहिब पहुंची थी। फेरे चल रहे थे तभी पुलिस चौकी इंचार्ज जोगिंद्र सिंह पुलिस पार्टी समेत शादी वाले स्थान पर आ धमके।

उन्होंने लड़की के परिजनों से उसकी आयु संबंधी दस्तावेज मांगे तो वो दिखा नहीं पाए। गुरुद्वारे के ग्रन्थी शिंदा सिंह वधाई से जब पुलिस ने शादी करवाने संबंधी दस्तावेज पूछे तो उन्होंने कहा कि उन्हें कम आयु संबंधी कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


लड़की के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी की आयु 18 वर्ष से कम है। वह सातवीं कक्षा में पढ़ती है।

लड़की के चाचा ने बताया कि जब उन्हें इस संबंध का पता चला तो उन्होंने तुरंत एसएसपी बटाला को 181 नंबर पर फोन कर सूचित किया और हरचोवाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी।
विज्ञापन


लड़की और लड़के के माता-पिता के अतिरिक्त बिचौलिये को भी थाना श्री हरगोबिंदपुर ले जाया गया। लड़की के पिता ने कहा कि उनके रिश्तेदारों ने जो आरोप लगाए हैं वह गलत हैं।

उनका भाई अपनी रिश्तेदारी में उनकी बेटी की शादी करना चाहता था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस रंजिश के कारण उसने शादी में विघ्न डाला है।

एएसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि लड़की की आयु संबंधी दस्तावेज मांगे गये हैं। जो भी दोषी होगा उस पर पुलिस कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें