फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 16 Dec 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मां खेल कबड्डी को फिर से सृजित करने के लिए उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के प्रयासों से प्रदेश में यह खेल फिर से प्यारा बन रहा है। यह विचार पूर्व मंत्री जत्थे. सेवा सिंह सेखवां ने मसीह लोक दल पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और सरपंच नियामत मसीह की ओर से प्रभु यीशु मसीह के प्रकाशोत्सव को समर्पित पंजाब स्तरीय खेल मुकाबले के इनाम वितरण समारोह में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचकर व्यक्त किए।
विज्ञापन


कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ डायोसिस ऑफ जालंधर के बिशप डा. फ्रैंको मुलक्कल ने किया। कबड्डी टूर्नामेंट में प्रदेश भर से छह टीमों ने भाग लिया। मुख्य मुकाबले ठेकेदार परमजीत सिंह की पीडब्लयूडी टीम और शहीद भाई लखबीर सिंह तरनतारन की टीमों के बीच हुए।

इसमें पीडब्ल्यूडी की टीम विजेता रही। बुजुर्ग वर्ग के कबड्डी मुकाबलों में अमृतसर की टीम विजेता रही, नवां शहर सिधवां बेट और कपूरथला की लड़कों की टीमों के बीच हुए मुकाबले में नवांशहर सिधवां बेट की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


भागोवाल और गुरु नानक क्लब बटाला लड़कों की टीमों के हुए मुकाबले में भागोवाल की टीम विजेता रहा। जत्थे. सेवासिंह सेखवां ने विजेता टीमों और शख्सियतों को सम्मानित किया।

प्रधान नियामत मसीह ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हीरा देवीदासिया को नई बुलेट बाइक देकर सम्मानित किया। मौके पर फादर जोन ग्रेवाल, पूर्व चेयरमैन वजीर सिंह लाली, नगर काउंसिल धारीवाल के प्रधान मुखवंत सिंह कंग, अशोक कुमार, राकेश विलियम, एडवोकेट पाल संधू, काउंसलर कुलदीप सिंह टोनी, काउंसलर पवन अबरोल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें