ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से आजीवन अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता व चेयरमैन डॉ. गुरबख्श चौधरी की अध्यक्षता में एसडी स्कूल के ग्राउंड में करवाए जा रहे 37वें ओपन पंजाब ट्वेंटी-20 क्रिसमस क्रिकेट टूर्नामेंट में सुबह प्री-क्वार्टर के पहले मैच का आयोजन किया गया।
यह मैच जालंधर इलेवन व मामून इलेवन के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पीपीसीसी सचिव जोगिंद्र पाल ने शिरकत की।
बुधवार को जालंधर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मामून ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 133 रन बनाए। जवाब में उतरी जालंधर इलेवन ने 14.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया।
जालंधर इलेवन की ओर से मंदीप ने 35 गेंदों में 45 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच पर कब्जा किया। मैच में अंपायर की भूमिका संजीय सरीन और शेर सिंह ने निभाई। दूसरा मैच एएंडएम कॉलेज व भूरी यूथ एंड स्पोर्ट क्लब तलबाड़ा में हुआ। एएंडएम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 174 रन बनाए।
जवाब में उतरी भूरी यूथ 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन ही बना पाई। एएंडएम ने मैच जीत लिया। टीम के बल्लेबाज जगजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में अंपायर राकेश गौरी व राजीव शास्त्री रहे।
इस अवसर पर आरएल सोनी, विजय सोनी, अमन वर्मा, आर्गनाइजर सेक्रेटरी बब्बू, सलीम, अमन मुन्ना, अरविंद मुन्ना, रमन त्रेहन, राजेंद्र शर्मा, जसपाल सिंह, मनोहर लाल मेहता, केवल शर्मा, रजनीश हंस, तरसेम धीमान, भंवरशील, रॉबिन महाजन, एमपी गुप्ता, रमेश तलवार उपस्थित थे।