फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में चढ़ते समय मोबाइल छीनने का प्रयास

Tue, 28 Jan 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, कादियां (गुरदासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों से कादियां में छीना झपटी की वारदातें बढ़ने से लोगों में खौफ है। सोमवार शाम दो महिलाओं से अलग-अलग स्थानों पर बालियां छीन ली गईं।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार सुबह स्थानीय बस स्टैंड पर एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली अध्यापिका से बस में चढ़ते समय मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया लेकिन युवती ने बहादुरी दिखाते हुए मोबाइल छीनने वाले को धक्का दे दिया।
विज्ञापन


जशनप्रीत कौर निवासी राजादा रोड ने बताया कि मंगलवार सुबह वह स्थानीय बस स्टैंड से रोजाना की तरह अपने स्कूल बटाला के लिये बस में चढ़ रही थी।

बस में चढ़ते समय एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उन्होंने युवक को धक्का दिया। इसपर युवक पहले से ही स्टार्ट मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकल्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें