फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके भेजने के नाम पर ठगी

Tue, 28 Jan 2014 01:11 AM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी तौर पर एक व्यक्ति को कथित महिला का पति बता कर उसे विदेश भेजने की योजना विफल रही। कागजातों की जांच धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में ठगी के शिकार व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये वसूलने का आरोप है। मामला शाहपुरकंडी थाना क्षेत्र का है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


शाहपुरकंडी पुलिस थाना के गांव घो निवासी गरीब दास ने शिकायत की थी कि ढांगू रोड निवासी कर्णवीर सिंह आइलेट्स कोर्स कराता है। साथ ही वह लोगों को विदेश भेजने के लिए ट्रेवल एजेंट का काम करता है। उसने बताया कि यूके जाने के लिए उसने कर्णवीर सिंह के साथ संपर्क किया था। उसने बताया कि यूके में वर्क परमिट पर भेजने के लिए उससे सात लाख रुपये लिए थे।

यूके भेजने के लिए उसने शहर के प्रेमनगर सैनगढ़ निवासी गितांजलि को फर्जी तौर पर उसकी पत्नी बनाने की योजना बनाई। इस आधार पर कर्णवीर ने गितांजलि को उससे लिए यूके भेज दिया। जहां पर गितांजलि ने गरीब दास को पति बनाकर स्पांसर किया। इसके बाद उसने यूके जाने के लिए अंबेसी में संपर्क किया, लेकिन जांच में शादी के दस्तावेज जाली निकले। लिहाजा उसे यूके नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन


गरीब दास ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर सात महीने तक कर्णवीर उसे इधर-उधर भगाता रहा। बाद में उस पर दहेेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर गितांजलि से कोर्ट में केस करा दिया। एसएसपी ने मामले की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज अनिल कुमार को सौंपी थी।

जांच के बाद पुलिस थाना डिवीजन नं.2 में कर्णीर सिंह, गितांजलि और उसके पिता जोगिंद्र पाल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। थाना डिवीजन नं.2 के एसएचओ अश्वनी कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें