फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लगी आग, 16 टन चावल खाक

Sun, 25 May 2014 10:32 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई के गोदाम से चावल लादकर श्रीनगर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना में ट्रक पर लगा करीब 16 टन चावल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


गांव रमगालवा के समीप शार्ट सर्किट के कारण हुई इस घटना में ट्रक सवार चालक और उसका बेटा किसी प्रकार कूद कर जान बचाने में सफल रहे।

बताया जाता है कि ट्रक चालक तरलोक सिंह निवासी गांव अटारी पुलिस स्टेशन घुम्मणकलां जिला गुरदासपुर शनिवार रात एफसीआई गोदाम धारीवाल से अपने ट्रक पीबी 02 एजेड 6567 पर 16 टन चावल लादकर श्रीनगर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में करीब रात 1.30 बजे गांव रमगालवा के समीप अचानक शार्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन


ट्रक में आग लगी देख ट्रक चालक व उसका पुत्र कर्मजीत सिंह ट्रक रोककर उससे बाहर कूद पड़े। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर गई पुलिस ने फायर बिग्रेड के जवानों को बुनाकर आग बुझाने की कवायद शुरू की। हालांकि आग पर काबू पाने से पूर्व ट्रक पर लदा 16 टन चावल जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें