कलियुगी पिता ही करीब एक साल सेे अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूटता रहा। रिश्ता कलंकित करने वाले आरोपी की इस करतूत का खुलासा होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
मामला हरगोबिंदपुर क्षेत्र का है। अपने पिता की हैवानियत का खुलासा खुद पीड़िता ने ही क्षेत्र के लोगों के सामने किया। आरोपी नशीले पदार्थों का लती बताया जाता है। पुलिस के मुताबिक उसकी नशे की लत से परेशान होकर ही करीब डेढ़ साल पहले पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी।
एसएचओ श्री हरगोबिंदपुर सुरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ही कुछ लोग पुलिस थाने पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने ओरापी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके घर पहुंच कर पीड़िता का बयान दर्ज किया। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता रहता था। आखिरकार सब्र का बांध टूटने पर उसने क्षेत्र के लोगों को आपबीती सुनाई।