फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर, दुकानों और खेतों में घुस रहा गंदा पानी

Sun, 28 Feb 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जानपुर के वार्ड नंबर 14  के अधीन पड़ते मोहल्ला जम्मू कलियारी में नाला ब्लाक होने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों का कहना है गंदा पानी घर, दुकानों के अलावा खेतों में घुस रहा है। इससे फसलें खराब हो रही है।
विज्ञापन


साथ ही इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्षद सुकर्मा शर्मा ने नगर काउंसिल पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। वहीं नगर काउंसिल अध्यक्ष रूपलाल भेदभाव के आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया है। 

मोहल्ला जम्मू कलियारी की गली नंबर तीन निवासी जोध सिंह, राकेश महाजन, राज सिंह, बब्बू मान, हरजिंद्र सिंह, पुरषोत्तम, धीरज, जटटा, राजिंद्र, प्रभात सिंह, हैप्पी आदि ने बताया कि शमशानघाट की ओर जाने वाली सड़क के पास ही एक नाला बहता है।
विज्ञापन


यह नाला टैंपो स्टैंड सुजानपुर से शुरू होकर पुल नंबर 5 नहर में जाकर खुलता है। सफाई न होने से यह नाला हर समय ब्लाक रहता है। इससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों, दुकानों, खेतों में चला जाता है।

गंदे पानी से उनकी कई एकड़ फसल खराब हो चुकी है। साथ ही गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। वहीं स्कूल जाने बच्चों को भी काफी दिक्कते होती हैं। मोहल्लावासियों ने बताया कई बार नगर काउंसिल से समस्या का निपटारा करने की गुहार लगाई गई।

इसके बाद भी उनकी इस समस्या का हल नहीं हुआ। पार्षद सुकर्मा शर्मा का कहना है कि वह कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके चलते नगर काउंसिल प्रशासन उनके वार्ड में विकास कार्य कराने में भेदभाव कर रहा है।

नगर काउंसिल प्रधान रूपलाल कहा कहना समस्या उनके ध्यान में है। उन्होंने बताया नाले पर बनी पुलिया को ऊंचा कराया जाएगा और नाले के शुरू पर जाली लगाई जाएगी, ताकि कचरा इस नाले में न जा सके। उन्होंने कहा कांग्रेसी पार्षद व मोहल्लावासियों के भेदभाव सबंधी आरोप निराधार हैं। नगर काउंसिल हर वार्ड की समस्या को लेक गंभीर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें