फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता प्रापर्टी डीलर का शव व्यास दरिया से मिला

Sat, 27 Feb 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवा प्रापर्टी डीलर की लाश शुक्रवार की सुबह व्यास दरिया से मिली। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना भैणी मियां खां प्रभारी परमजीत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गांव झंडा लुबाना का प्रापर्टी डीलर रणजीत सिंह गत 13 फरवरी को  कार सहित घर से दसुआ गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। कई दिनों के बाद पुलिस उसका कोई पता नहीं लगा पाई।

रणजीत सिंह के परिवार वालों को 25 फरवरी को मछली पकड़ने वाले लोगों ने बताया कि एक लाश देखी है। इस पर प्रापर्टी डीलर का भाई कुलदीप सिंह, सरपंच बलविंदर सिंह झंडा लुबाना और कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण लाश नहीं निकाली जा सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह थाना भैणी मियां खां प्रभारी परमजीत सिंह, डीएसपी जैमल सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे। कुलदीप सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने दरिया से मिली लाश रणजीत सिंह की बताई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने मौके पहुंचकर जांच की।

रणजीत की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव में पहुंची तो वहां मातम छा गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है मृतक के परिजनों ने अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें