फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता की मौत पर हंगामा

Thu, 19 Jun 2014 10:36 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा कालोनी के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले युवक की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन और क्षेत्र के लोग भड़क उठे।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल और सलारिया चौक पर जमकर हंगामा काटा और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।मृतक की पहचान ढाकी मोहल्ला निवासी पवन उर्फ सोनू पुत्र रमेश कुमार (25) के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले।

इंदिरा कालोनी मोड़ के पास घायल अवस्था में पड़े पवन को बुधवार रात चौकीदार ने एंबुलेंस 108 के जरिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता रमेश कुमार ने बताया कि पवन गांधी चौक पर फल की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे तक घर न पहुंचने पर पवन को परिजनों ने उसकी मोबाइल पर संपर्क किया। तब सने थोड़ी देर में घर वापस लौटने की बात कही थी। डेढ़ बजे उन्हें सिविल अस्पताल में पवन के होने की खबर मिली।
रमेश कुमार ने बताया कि पवन के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उसकी जेब से रुपये भी गायब थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को मारपीट कर हत्या की गई है। वीरवार सुबह सात बजे एसएचओ थाना डिवीजन नं.1 सुखजिंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे। दोपहर तक पुलिस की ओर से पवन की हत्या का मामला दर्ज नहीं किए जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जमकर हंगामा काटा और सिविल अस्पताल से सलारिया चौक तक रोष मार्च निकाला। सलारिया चौक पर प्रदर्शनकारियों ने धरना भी दिया।

उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच मौके पर गई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। आश्वासन के बाद किसी प्रकार मामला शांत हुआ।  एसएचओ सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें