फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक गए युवकों के परिजनों से मिले वेरका

Thu, 19 Jun 2014 10:31 PM IST
बटाला ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार इराक में फंसे करीब दस हजार भारतीयों की देश वापसी तय करे। साथ ही उन्हें तथा उनके परिजनों की सरकारी स्तर से आर्थिक मदद भी की जानी चाहिए। यह विचार राष्ट्रीय एससीएसटी आयोग के सह चेयरमैन डॉ.राज कुमार वेरका के हैं।
विज्ञापन


उन्होंने वीरवार को यहां आगमन के दौरान इराक गए जिले के गांव तलवंडी झूरा के चार युवकों के परिजनों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

डॉ.राज कुमार वेरका ने इराक में अगवा हुए कुलजीत सिंह, गुरिन्दर सिंह, जसबीर सिंह और धरमिन्दर कुमार के परिवार वालों के साथ मुलाकात के दौरान उम्मीद जताई कि इराक में अगवा करीब 40 भारतीय बिल्कुल सुरिक्षत हैं। भारत सरकार अगवा युवकों की रिहाई के लिए इराक सरकार से लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी बातचीत इराक में अगवा हुए बटाला के गांव तलवंडी झूरां के रहने वाले कुलजीत सिंह से हुई थी। कुलजीत सिंह ने बताया कि उसे अगवा किया गया है। हालांकि वह और अन्य भारतीय फिलहाल सुरक्षित हैं। वेरका ने बताया कि बातचीत दौरान कुलजीत सिंह ने यह भी जानकारी दी कि रीब 100 भारतीय व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

 डा. राजकुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बातचीत की है। विदेश मंत्री ने बताया है कि इराक में सरकारी तंत्र बिल्कुल फेल हो चुका है। 100 से ज़्यादा ठिकानाें पर आतंकवादियों का कब्जा हो चुका है। ऐसी स्थिति में भारत सरकार रेडक्रास और अन्य एनजीओ की सहायता से अगवा भारतीयों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि इराक में फंसे भारतीयों में से करीब चार हजार लोग दलित हैं, जो कर्ज उठा कर इराक में रोजी रोटी केलिए गए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिख कर इराक में फंसे भारतीयों को वापस लाने की अपील की।

दुआ-प्रार्थना में जुटा युवकों का परिवार
इराक गए भारतीयोें में से चार लोग क्षेत्र के गांव तलवंडी झूरां के रहने वाले हैं। उनके अगवा होने की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा सा छा गया। कुलजीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरिंदर सिंह, और धरमिंदर कुमार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन सरकार के साथ संपर्क साधने के साथ-साथ सलामती के लिए दुआ-प्रार्थना में जुटे हैं। वीरवार को चारों युवकों केपरिजन अमृतसर दरबार साहिब में अरदास करने के लिए अमृतसर रवाना हुए ।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें