फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेचरों ने आधे घंटे में दो लोगों को निशाना बनाया

Thu, 28 Jan 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांगू रोड पर वीरवार को आधे घंटे के अंतराल पर स्नेचिंग की दो घटनाएं हुईं। इंटेलीजेंसी ब्यूरों के रिटायर्ड अधिकारी रमेश गुप्ता व उनकी पत्नी कमला कुमारी व गांधी चौक से मॉडल टाउन की ओर जा रही दो युवतियां इन स्नेचरों का शिकार बनी।
विज्ञापन


आईबी के रिटायर अफसर रमेश गुप्ता ने बताया कि उनके रिश्तेदारों के घर जम्मू में एक विवाह समारोह था। वह समारोह में भाग लेने के बाद वापस पठानकोट पहुंचे। अबरोल नगर में खडे़ अपने स्कूटर से जब वह वापस अपने घर जा रहे थे तो पावरकॉम ऑफिस के बाहर तेज गति से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनकी पत्नी का शॉल जोर से खींचकर उन्हें नीचे गिरा दिया।

जैसे ही कमला कुमारी नीचे गिरीं स्नेचरों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया। रमेश गुप्ता ने बताया कि सड़क पर गिरने के कारण उनकी पत्नी के दोनों घुटनों पर गहरी चोट आई। उनकी पत्नी के पर्स में करीब 3500 रुपये, घर की चाबियां, ऐनक  व अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे।
विज्ञापन


इस घटना के करीब आधा घंटे बाद इन स्नेचरों ने इसी जगह पर दो अन्य युवतियों को अपना शिकार बना लिया। दोनों युवतियां गांधी चौक से मॉडल टाउन की ओर जा रही थीं। स्नेचरों ने उनका पर्स छीन लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें