डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने एक लड़की की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला दर्ज किया है।
डिवीजन
नंबर दो के थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि लड़की ने पुलिस को दिए
बयानों में बताया कि हरजीत कुमार का बहनोई और बहन उसके मोहल्ले में रहते
हैं। हरजीत अपनी बहन बहनोई के घर आता था। कुछ ही दिनों में वह एक-दूसरे के
साथ घुल-मिल गए और एक दिन आरोपी हरजीत के बहन-बहनोई घर नहीं थे।
इस
पर हरजीत ने उसके आगे शादी का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि हरजीत ने
शादी के झांसे में उससे लंबे समय से दुराचार किया। युवती ने जब शादी को कहा
तो हरजीत ने उसे मना कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने हरजीत
सिंह पर मामला दर्ज करके आरोपी के घर दबिश दी तो वह फरार पाया गया। उसकी
तलाश जारी है।