फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े चोर गिरोह के दो सदस्य, एक फरार

Mon, 07 Dec 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में दो दिन में शहर की चार दुकानों और एक घर को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने आरोपियों से एक सोने की चेन, अंगूठी, चांदी के आभूषण और छह घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

दो दिसंबर को पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए आरोपियों राज कुमार उर्फ राजू गोरखा निवासी सैली कुलियां, शिवा उर्फ टोपी निवासी मोहल्ला ईसानगर को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज कुमार जो गिरोह का तीसरा चोर है वह अभी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की ओर से उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

थाना डिवीजन नं 2 के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस को सूत्रों से गुप्त सूचना मिली थी कि चोर गिरोह पठानकोट कैंट स्टेशन पर देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्टेशन पर घूम रहे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें