फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पूरा किया वादा, नहर से बरामद किए बाजू और सिर

Sun, 29 Nov 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर यूबीडीसी नहर के पौने से शनिवार को मिले 26 वर्षीय युवक अमित के शव से काटे गए बाजू और सिर पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला सामने के बाद से ही सर्च अभियान चलाया हुआ था। रविवार को पुलिस ने नहर में पानी का स्तर कम कर शव के भागों की तलाश शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि अंगों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पैर तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि मृतक के फोन के माध्यम से जो नंबर मिला था उसे ट्रेस किया गया लेकिन कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को दो अन्य सिम दी गईं ताकि इससे और जानकारियां उपलब्ध हो सकें।
सिविल अस्पताल में एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि अमित के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों डॉ. राकेश सरपाल चेयरमैन, डॉ. इंद्रराज, डॉ. राजकुमार की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


उनकी ओर से मृतक की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। जो जानकारियां प्राप्त होंगी वह पुलिस को बता दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि शव से कोई छेड़खानी न हो इसके लिए विशेष सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें