फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापामारी कर डेरे से छुड़ाए तीन नाबालिग

Wed, 30 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बाल सुरक्षा सोसाइटी और सिटी पुलिस हरदोछनी ने एक डेरे पर छापामारी कर तीन नाबालिग बच्चों को मुक्त करवाया।
विज्ञापन


एसएसपी गुरदासपुर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि जिला बाल सुरक्षा सोसाइटी गुरदासपुर ने पुुलिस को जानकारी दी थी कि साधू चक्क डेरा (सिद्धू मीरी) में तीन बच्चों को जबरदस्ती रखा गया है।

इसपर थाना सदर के एसएचओ राज कुमार शर्मा की टीम व जिला बाल सुरक्षा सोसाइटी ने डेरे पर छापा मारा। उन्होंने वहां से 16,  नौ वर्ष की दो लड़कियों और एक 11 वर्ष के लड़के को बाहर निकाला।
विज्ञापन


16 वर्षीय लड़की ने बताया कि बाबा राजा राम ने कई बार उस पर शादी करने का दबाव बनाया। उसने यह भी बताया कि उसके अभिभावकों ने पहले भी उसे 20-20 हजार में बेचा है।
विज्ञापन


बाबा से बच्चों को छुड़वाने के बाद दोनों लड़कियों को बाल भलाई कमेटी गुरदासपुर वीना कौंडल और प्रसम खोसला ने नारी निकेतन जालंधर भेजने के आदेश दिए हैं। लड़के को उसकी माता को सौंप दिया गया है। पुलिस ने डेरा प्रमुख को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें