फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में झपटमारों ने की कई वारदातें

Thu, 26 Nov 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में इन दिनों झपटमारों ने कोहराम मचाया हुआ है। वीरवार को कादियां चुंगी के पास झपटमारी की गई। पीड़ित
विज्ञापन


महिला दर्शना कुमारी वासी गुरदासपुर ने बताया कि वह अपनी ननद की बहू को मिलने के लिए बटाला आई हुईं थीं। जब वह कादियां चुंगी के पास पहुंची तो एक युवक बाइक पर आया।

उसने उन्हें चाकू दिखाकर डराया और बालियां झपटकर फरार हो गया। एक अन्य दुर्घटना के बारे में पीड़िता महिला हरभजन कौर वासी गांव अहमदाबाद ने बताया कि वह अपनी मोपेड पर बटाला आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह जालंधर रोड पर पहुंची तो एक मोटरसाइकिल सवार उनके सामने आया। चाकू दिखाकर उसने उनकी कान की बालियां झपट ली और भाग गया।

पुलिस ने उक्त दोनों ही वारदातों में जतिंदर सिंह वासी शेखूपरा को नामजद किया है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है।

सिंबल चौक पर हुई एक और वारदात के बारे में पीड़ित सुरजीत सिंह वासी मल्ही माकैट शुक्रपुरा बटाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी बहन कंवलजीत कौर अपनी भाभी राजविंदर कौर के साथ रिक्शे पर जा रही थी।

सिंबल चौक के पास बाइक सवार उन्हें डराकर चेन झपटकर भाग गया। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें