फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चक्की पुल पर लगाए गए नाके के दौरान 320 नशीली दवाओं की शीशियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ व थाना डिवीजन नंबर 2 ने संयुक्त रूप से यह नाका लगाया था। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान शबीर अहमदमीर उर्फ इशराक निवासी कुपवाड़ा, जम्मू कश्मीर, अल्ताफ हुसैन निवासी बारामुल्ला व मोहम्मद अशरफ निवासी पुलवामा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर हरिकृष्ण व थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी भरत भूषण ने बताया कि एसएसपी आरके बख्शी के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम चक्की पुल पर नाका लगाया गया था।

इस दौरान तीन लोगों को नशीली शीशियों के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शबीर अहमदमीर से 120 शीशियां, अल्ताफ हुसैन व मोहम्मद अशरफ से 100 शीशियां बरामद की गई हैं। थाना डिवीजन नं. 2 के प्रभारी ने बताया कि आरोपी हिमाचल से नशीले पदार्थ लाकर जेएंडके में बेचते थे। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें