फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों में मारपीट का मामला गरमाया, सयाल निलंबित

Tue, 15 Apr 2014 10:46 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह बाजवा की रैली में मंच पर बैठने को लेकर कांग्रेस से जुड़े नेताओं के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। मामले में पार्टी की ओर से यूथ कांग्रेस के प्रधान रोहित सयाल को निलंबित कर दिया गया है। इससे लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी व पंजाब प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के प्रचार पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


उधर, विवाद में पुलिस ने रोहित सयाल समेत आठ लोगों पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रताप बाजवा की रैली के बाद मंच पर बैठने को लेकर युका के प्रधान रोहित सयाल और यूथ नेता भानू प्रताप के गुटों में विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर रात के समय दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी।

इसमें सयाल गुट के कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, जसविंद्र सिंह और भानू प्रताप गुट के राजन गुप्ता और भानू प्रताप घायल हो गए थे। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए थे। मामले में थाना डिवीजन नं.2 में यूथ कांग्रेस प्रधान रोहित सयाल, उनके समर्थक विशाल वीर, जसविंद्र, कुलदीप सिंह, अमरजीत, लक्की और राजिंद्र और भरत चौधरी पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कहीं चुनाव प्रचार पर न पड़े असर
पठानकोट। कांग्रेस पार्टी के ही दो यूथ गुटों में विवाद और मारपीट के बाद कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। पार्टी के जिला प्रधान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रोहित सयाल को कांग्रेस से निलंबित कर दिया है। जिला प्रधान अनिल विज ने कहा कि अनुसाशनहीनता के चलते रोहित सयाल को पार्टी से निलंबित किया गया है। उसके बारे में पार्टी हाईकमान को भी अवगत करा दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि पार्टी में ऐसी स्थिति चुनाव प्रचार पर भी असर डाल सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें