फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर भड़के लोग

Sat, 11 Jan 2014 10:21 PM IST
अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी कैंप बटाला के रहने वाले मलकीत कुमार पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को विभिन्न संगठनों ने एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस उच्च अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

जमुहरी किसान सभा के प्रदेशस्तरीय नेता कामरेड रघबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह रंगीलपुर ने बताया कि 25 दिसंबर को गांधी कैंप बटाला के रहने वाले मलकीत कुमार की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


मारपीट में मलकीत बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने तक की कोशिश नहीं की। पीड़ित को अब तक इंसाफ नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा कामरेड अजीत सिंह ठक्कर संधू के आवास में कुछ लोग जबरन घुस गए और गनमैन की पिटाई कर दी।

पुलिस ने इस संबंध में अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई की मांग को लेकर उनका एक शिष्टमंडल एसपी (डी) से मिला।

एसपी डी ने एक-दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि बीच गिरफ्तारी न हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा।

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात
प्रदर्शन के दौरान जीटी रोड पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। विशेष रूप में कार, ट्रकों और बसों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण यातायात पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें