बीते दिन मामून कैंट से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप पकड़ गए इरशाद को फर्जी दस्तावेजों पर सिम कार्ड देने वाले डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कई धाराओं में केस दर्ज शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
बीती दिनों आईबी ने मामून कैंट में एक निजी कंपनी के प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूर इरशाद अहमद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी हरिमरकोट पुंछ जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार किया था। इरशाद से एक मोबाइल फोन और नक्शा बरामद किया गया था।
एसपीडी जसपाल सिंह के मुताबिक पूछताछ में इरशाद अहमद ने बताया कि उसके पास जो मोबाइल था, उसका सिम उसने मालेरकोटला के डीलर दीपक कुमार से लिया था। दीपक कुमार ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड दिया था।
एसपीडी ने बताया मालेरकोटला से डीलर दीपक कुमार को दुकान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक को पठानकोट ले आया गया है। वह हमारी हिरासत में है। दीपक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 66, 67, 68 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
थाना मामून के एसएचओ रजिंदर मनहास ने बताया दीपक को जुडीशियल कोर्ट मलिकपुर में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।