फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल अफसर पर फौजी ने किया हमला

Sat, 06 Feb 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कम्यूनिटी सेहत केंद्र में शुक्रवार को बाद दोपहर ड्यूटी पर तैनात मेडिकल अफसर हरपाल सिंह पर एक सैनिक ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


सैनिक अपनी मां की जांच करने के लिए अस्पताल में आया था। घटना के बाद कम्यूनिटी सेहत केंद्र कलानौर के डॉक्टरों और कर्मियों ने दो घंटे के करीब सेहत सेवाएं ठप रखीं। मेडिकल अफसर डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को कमरे में मरीजों का चेकअप कर रहे थे। इसी दौरान एक सैनिक नौजवान ने उनसे तुरंत उठने के लिए कहा। जब उन्होंने कहा कि वह मरीज को चेक कर रहा है तो उस नौजवान ने गाली गलौच शुरू कर दी। मना करने नौजवान ने उसकी पिटाई करने लगा। डॉ मनजीत सिंह बब्बर, कर्मचारियों और मरीजों ने उसे बचाया।
विज्ञापन


घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाना कलानौर को फोन पर दी। इस एसएचओ बलविंदर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद केंद्र कलानौर के डाक्टरों व कर्मचारियों सेहत  सेवाएं ठप कर दीं। पीसीएमएस एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. हरप्रीत सिंह ने डाक्टर पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें