पंजाब सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग के डायरेक्टर डा. कर्णजीत सिंह ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों का मेडिकल पंजाब के किसी भी सरकारी अस्पताल के स्पेशिलस्ट डॉक्टर कर सकेंगे। इसके संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सेहत विभाग के डायरेक्टर डा. कर्णजीत सिंह ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से पूर्व में मेडिकल के लिए विशेष डाक्टरों का पैनल बनाया गया था, लेकिन अब पंजाब सेहत विभाग ने उसमें बदलाव कर प्रदेश भर के सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात मेडिकल स्पेशलिस्ट को यात्रा के लिए मेडिकल करने के आदेश दिए हैं।
यह आदेश वेबसाइट पर भी डाल दिया गया हैं। विभाग की ओर से पंजाब में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए निरंतर प्रयास जारी किए जा रहे हैं। कहा कि 50 फीसदी नवजात बच्चों की मौत जन्म के एक सप्ताह के भीतर हो जाती है। इसे रोकने के लिए सरकारी अस्पतालों में 12 बेड के चाइल्ड यूनिट खोले जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने माना कि सेहत महकमा विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी से जूझ रहा है।