फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल की 19 बोगियां 17 वर्षों से गायब

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Pathankot
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। कई बड़े-बड़े घोटलों के कारण सुर्खियों में रहने वाले रणजीत सागर बांध परियोजना में आज भी कई घोटालों के रहस्य छिपे हुए हैं। इनकी जांच करवाई जाए, तो करोड़ों रुपये का गोरखधंधा सामने आ सकता है। रणजीत सागर बांध परियोजना के बनने के समय से रेलवे की 19 बोगियां गायब हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 1 जनवरी 1996 को 115 में से 19 बोगियों को सीमेंट लाने के लिए भेजा गया था, पंरतु 17 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक इन बोगियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। करोड़ों रुपये की यह बोगियां कहां गईं, यह अब तक सवाल बना हुआ है। आज भी इसका मामला मात्र कागजी कार्रवाई बनकर रह गया है। इस मामले में आज तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। बांध प्रशासन भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
इस मामले के बारे में गहराई से जांच करने पर पाया कि सीमेंट लाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बोगी नंबर 106, 111, 118, 130, 135, 147, 165, 185, 188, 195, 205, 212, 216, 220 व अन्य दो बोगियां परियोजना से गायब हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इन बोगियों के रखरखाव के लिए पूरा अमला है। सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर करोड़ों रुपये की बोगियों के मामले को दबाया क्यों जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से कई अधिकारी तबदील हो चुके हैं। वर्तमान में जो अधिकारी इन पदों पर असीन हैं, वह भी इस मामले में गहराई से जानने की इच्छा नहीं रखते। इस संबंध में कार्यकारी अभियंता रोशन लाल मित्तल से बात करने पर उन्होंने कहा कि यह सारा मामला प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के पास पहुंच चुका है और इस संबंध में समय-समय पर सरकार की ओर से रेलवे विभाग के साथ बैठक भी होती है, परंतु अभी तक इस मामले में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें