यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि वह लंबे समय से अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सियासत को देखते आ रहे हैं।
इस सियासत से हताश होकर ही उन्होंने पंचायत यूनियन का गठन करते हुए संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया था। उनका एजेंडा पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीतिकरना है। इसलिए अब वह ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि इसका एजेंडा भी उनकी यूनियन से मेल खाता है।
उन्हाने कहा कि हाल ही में उनकी दिल्ली में ‘आप’ नेता गोपाल राय से मुलाकात हुई थी और उनकी पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। अब वह आगामी 15 से 23 फरवरी तक पंजाब सहित देशभर में लोगों को ‘आप’ से जोड़ने के लिए झाड़ू मार्च निकालेंगे।
इस अवसर पर हाईकोर्ट के वकील बलदेव सिंह सिद्धू सहित यूनियन सदस्यों गुरमीत सिंह काला, जग्गा सिंह सिक्खां वाला, डॉ. ठाकुर जीत सिंह, गुरदेव सिंह मौजी कुराली, तेजिंदर सिंह चनालों, कश्मीरा सिंह, राजिंदर सिंह अधरेड़ा आदि ने भी ‘आप’ में शामिल होने की घोषणा की।