फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पाकिस्तानी आतंकी ने भेजे इतने हथियार कि दहल जाता पूरा जिला, चाइना और टरकी मेड AK-47 बरामद

Sat, 17 Jan 2026 07:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

पुलिस अधिकारियों ने यह भी आशंका जताई है कि इतनी बड़ी बरामदी में पठानकोट या फिर अन्य क्षेत्र से किसी ना किसी व्यक्ति के मिलीभगत होने की संभावना है।
विज्ञापन
बरामद हुए हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा अब पंजाब के पठानकोट में एक्टिव हो चुका है। बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पठानकोट में हरविंदर रिंदा ने अपने स्लीपर सेल एक्टिव कर लिए हैं। यही नहीं उसने पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र नरोट जैमल सिंह में जानलेवा हथियारों का एक जखीरा भी भेजा हुआ था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इन हथियारों में पुलिस ने तीन एके-47, दो पिस्टल जिनमें एक चाइना मेड व दूसरी टरकी मेड है और सात मैगजीन समेत 98 जिंदा कारतूस मिले हैं। जिला पुलिस ने यह कार्रवाई सेंटर एजेंसियों के साथ मिलकर की है।
विज्ञापन


डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने पठानकोट में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पठानकोट के नरोट जैमल सिंह थाना की पुलिस को सेंटर एजेंसियों से सूचना मिली थी कि आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पुत्र चरन सिंह संधू निवासी श्री हजूर साहिब नंदेड़ महाराष्ट्र जोकि आईएसआई के इशारे पर अपने साथियों संग मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है और उसने पाकिस्तान से हथियारों की भेजी खेप को पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र में छिपा कर रखा है जिसके बाद पुलिस ने उक्त क्षेत्र की सर्च दौरान भारी मात्रा में असला बरामद कर आतंकी रिंदा के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने दी मामले की जानकारी - फोटो : संवाद
लोकल संपर्क होने की आशंका

पुलिस अधिकारियों ने यह भी आशंका जताई है कि इतनी बड़ी बरामदी में पठानकोट या फिर अन्य क्षेत्र से किसी ना किसी व्यक्ति के मिलीभगत होने की संभावना है। पुलिस के हाथ कुछ इनपुट और हाथ लगे हैं। जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि इन हथियारों से पंजाब समेत अन्य जगहों पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जानी थी।

दो दिन पहले गुरदासपुर के डीसी कार्यालय को बम से उडाने की मिली धमकी

बता दें कि कुछ दिन पहले पठानकोट में सैन्य ठिकानों की जासूसी करने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा था। जबकि दो दिन पहले गुरदासपुर के डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी आतंकियों ने दी। अब पठानकोट में इतनी बड़ी मात्रा में असला पकड़े जाना किसी बड़ी गैंगवार या फिर आतंकी घटना की तरफ इशारा करता है क्योंकि पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से नशे की खेप के साथ हथियारों की सप्लाई भी हो रही है। वहीं, हैरानी की बात यह भी है कि भारत-पाक सीमा पर इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद इतनी भारी मशीनरी ड्रोन से कैसे पठानकोट पहुंच गई?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें