फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में बेअदबी: कूडे़ के ढेर से मिले गुटका साहिब के अंग, हनुमान चालीसा के फटे पेज भी मिले  

Fri, 28 May 2021 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

कूड़े के ढेर से सिख गुरुओं की फोटो भी मिली हैं। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
बठिंडा में कूड़े के ढेर से मिले गुटका साहिब के अंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में शुक्रवार सुबह नहर के साथ लगते एरिया नेशनल कालोनी के पास कूडे़ के ढेर से गुटका साहिब के अंग और हनुमान चालीसा के फटे हुए पेज बरामद हुए। एक राहगीर ने इसकी सूचना तुरंत थर्मल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सिख संगठनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। थर्मल पुलिस ने महिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 


पंजाबी मां बोली सतिकार सभा एवं सिख जत्थेबंदी के सदस्य बाबा हरदीप सिंह, बलजिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब महिंदर सिंह नहर के समीप सैर कर रहे थे तो वहां पर कूडे़ के ढेर पर गुटका साहिब के अंगों के साथ हनुमान चालीसा के भी कुछ पेज फटे हुए पड़े थे। इनको मर्यादा के साथ धार्मिक स्थलों में रख दिया गया। इसके अलावा सिख गुरुओं की फोटो मिली है। उन्होंने बताया कि गुटका साहिब एवं फोटो के साथ एक लड़के की तस्वीर भी मिली है जिसकी पहचान करवाई जा रही। 
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि बेअदबी करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने थर्मल पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने महिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें