फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश दौरे पर जाना है तो आनलाइन कीजिए आवेदन

Wed, 18 Sep 2013 02:11 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी दौरों पर जाने वाले हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों तथा राज्य सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण वाले किसी निगम या अन्य निकाय के कर्मचारियों के आवेदन 1 अक्तूबर से केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय ने इस संबंध में जारी एक अधिसूचना जारी की है। जिसके मुताबिक आवेदन के साथ मेजबान संगठन या देश से प्राप्त निमंत्रण-पत्र, संबंधित मंत्रालय या सरकारी विभाग से प्राप्त प्रशासनिक स्वीकृति तथा हस्ताक्षरित आवेदन फार्म की प्रति भी स्कैन करके प्रेषित करनी होंगी।

विदेशी दौरों पर जाने वाले विधायक, राजनैतिक पार्टी के पदधारक, जज, सरकारी कर्मचारी तथा राज्य सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण वाले किसी निगम या अन्य निकाय के कर्मचारी या अधिकारी केंद्र सरकार की पूर्व अनुमति के बिना विदेशी आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें