फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहा, नशा देकर करता था दुराचार, गहने भी लूटे

Tue, 01 Oct 2013 06:17 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। करतारपुर इलाके की एक एनआरआई युवती ने यूके से भेजी गई शिकायत में कहा है कि उसके साथ भारत में न केवल दुराचार किया गया बल्कि धोखे से उसके साथ शादी भी रचा ली गई।
विज्ञापन


यूके पहुंचकर युवती ने वहां से फैक्स एसएसपी को भेजी। इसके आधार पर करतारपुर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यूके की रहने वाली युवती के मुताबिक वह कुछ समय पहले भारत आई हुई थी।

उसकी पहचान मलकीयत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी सरायखास से हुई। मलकीयत सिंह उसको घूमाने फिराने के लिए ले गया और बाद में अपनी बुआ के पास लुधियाना में ठहराया। मलकीयत के साथ दो युवक गुरप्रीत गोपी और जसविंदर भोला भी थे।
विज्ञापन


मलकीयत ने उसको नशीली वस्तु खिलाकर उसके साथ दुराचार भी किया और बाद में उसके साथ धोखे से शादी रचा ली। उसको लगातार नशा दिया जाता रहा, जिससे वह सुधबुध खो चुकी थी।

उसके सारे आभूषण भी मलकीयत सिंह व उसके साथियों ने लूट लिया और बाद में उसको छोड़ दिया। मनवीर कौर ने कहा कि वह अब कुछ सामान्य हुई है, इसलिए उसने यूके से शिकायत की है।

शिकायत मिलने के बाद एसएसपी यूरिंदर सिंह हेयर ने थाना करतारपुर के एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह को केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मलकीयत सिंह, जसविंदर भोला के अलावा गोपी पर जालसाजी व साजिश रचने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें