फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और विख्यात गायक फंसा पुलिस के शिकंजे में

Wed, 11 Sep 2013 02:03 AM IST
मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्ख लई देसी गन्न विच्च पजेरो दे.. जैसे कई हिट गीत देने वाले पंजाबी गायक प्रीत बराड़ आखिरकार मोहाली पुलिस के शिकंजे में फंस ही गए।
विज्ञापन


बराड़ को थाना फेज आठ पुलिस मंगलवार को मुंबई से यहां लाई। मेडिकल कराने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से बराड़ को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

गायक प्रीत बराड़ के खिलाफ फेज आठ में धोखाधड़ी का परचा दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में लुक आउट कॉर्नर नोटिस जारी किया था। एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि बराड़ काठमांडू में शूटिंग करके लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके मोहाली पुलिस को सूचित कर दिया था। पहले एयरपोर्ट पुलिस ने बराड़ को रिमांड पर लिया। फिर मोहाली पुलिस ने मुंबई अदालत से बराड़ का ट्रांजिट रिमांड लिया।

पुलिस मंगलवार को उन्हें लेकर मोहाली पहुंची थी। बराड़ को एक पोलो कार में अदालत लाया गया। इस दौरान वह मुंह ढके हुए थे, उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। अदालत ने बराड़ को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि गायक बराड़ के खिलाफ थाना फेज आठ में रमनदीप सिंह की शिकायत पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। रमनदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि बराड़ ने उनके साथ एक जमीन का सौदा तय किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बयाने के रूप में 51 लाख रुपये लिए थे। परंतु बाद में रजिस्ट्री नहीं कराई। वहीं, खरड़ में भी पवन तनेजा की शिकायत पर बराड़ के खिलाफ फ्लैट पर कब्जा करने का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें