फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में प्रशासन: गुरदासपुर में 71 लोगों को घर खाली करने का नोटिस, नशे की ओवरडोज से हुई थी तीन की मौत

Fri, 09 Aug 2024 06:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के गुरदासपुर के एक गांव के 71 घरों को खाली करने का आदेश जारी हुआ है। लोगों को नोटिस मिल रहे हैं कि अपने घर खाली कर दें। 
विज्ञापन
सांकेतिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर में लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने एक गांव के 71 लोगों को घर खाली करने का नोटिस भेजा है। हालांकि अभी तक 56 लोगों को ही नोटिस मिला है। घर खाली करने के नोटिस के बाद लोग सहमे हुए हैं। 
विज्ञापन


गांव डीडा सांसियां में गत 15 जून को तीन नौजवानों की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना के अगले ही दिन गांव में नशा तस्करी करने वाले करीब छह घरों के लोग गांव छोड़ फरार हो गए थे। पुलिस प्रशासन ने उक्त छह घरों को पूरी तरह से सील कर दिया था।

अब इस मामले में नया मोड़ उस समय आया है। नहरी विभाग ने उक्त गांव के 71 लोगों को घर खाली करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। इनमें से अभी सिर्फ 56 लोगों को ही नोटिस मिले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन नशा तस्करों की आड़ में बाकी गांव वासियों के भी घर खाली करवा रहा है। नहरी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह किसी साजिश के तहत नहीं बल्कि रूटीन के तहत चल रहे कामों का परिणाम है।
विज्ञापन


पूरे गांव को लपेट रहा जिला प्रशासन : ग्रामीण
गांव की महिला सरपंच कमलेश कुमारी, विक्रांत, करण कुमार, परमजीत, संजू और कुलदीप ने बताया कि गांव में नशे की ओवरडोज से मरे नौजवानों के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा समय समय पर उनके गांव में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी कारण गांव में नशे का कारोबार करने वाले संदिग्ध लोग गांव छोड़कर जा चुके हैं। उन्हें घर खाली करने के लिए जून के अंत में जिला प्रशासन ने 6 नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अब जिला प्रशासन नशा तस्करों की आड़ में पूरे गांव को लपेट रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में कुछ लोग नशे का कारोबार करते थे। जिन पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कुछ लोग गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ लोग फरार हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव के लोग भी खुश हैं। 

नहरी विभाग ने भेजे नोटिस
लोगों का कहना है कि अब नहरी विभाग द्वारा गांव के 71 लोगों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि उक्त घर नहरी विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे करके बनाए गए हैं। गांव में उनके दादा पड़दादा पिछले 150 सालों से अधिक समय से रह रहे हैं और अब वो वहां रह रहे हैं। नहरों पर हुए अवैध कब्जे पहली सरकार को पहले क्यों नजर नहीं आए।

एक्सईएन बोले- मामले का नशे से कोई लेना-देना नहीं
नहरी विभाग के एक्सईएन करणबीर सिंह बैंस ने बताया कि उक्त मामले का नशे से कोई लेना देना नहीं है। उनके विभाग के एसडीओ रोहित प्रभाकर ने उनकी कोर्ट में एक केस लगाया था। जिसमें बताया गया था कि गांव डीडा सांसिया में कुछ लोगों ने नहरी विभाग की जमीन पर कब्जा करके घर बनाए गए हैं। उसी केस के तहत गांव के कुछ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें