तरनातरन में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर चल रही रिहर्सल के दौरान गुरुवार को तपती गर्मी में परेड की रिहर्सल करते समय नौ छात्राओं और एक अन्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सरकारी हाई स्कूल डालेके की आठ छात्राएं, श्री गुरु अर्जुन देव कन्या स्कूल तरनतारन की एक छात्रा और एक गैर-छात्रा शामिल हैं।
सभी को तत्काल प्रभाव से सिविल अस्पताल तरनतारन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पिछले कई दिनों से छात्रों को विभिन्न प्रस्तुतियों और पीटी की रिहर्सल करवाई जा रही थी।
गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच पीटी रिहर्सल के दौरान अचानक कई छात्राओं की तबीयत एक साथ बिगड़ गई और वे मैदान पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद शिक्षकों और अन्य प्रबंधकों ने तुरंत स्थिति संभाली और प्रभावितों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।