फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid in Punjab: कई जिलों में NIA की टीम ने दी दबिश, मानसा में गैंगस्टर अर्श डल्ला के गुर्गे के घर जांच

Wed, 11 Dec 2024 08:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/मोगा (पंजाब)

सार

मोगा के बागेआना बस्ती में सुबह पांच बजे NIA के टीम ने बलजीत कुमार के घर पर रेड की। बलजीत कुमार के फोन पर 10 दिन पहले एक दो बार विदेश के नंबर से काॅल आई थी। इसी संबंध में एनआईए की टीम ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
मुक्तसर में एनआईए की रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में 9 जगहों पर रेड की। एनआईए की पांच टीमों ने पंजाब में 8 जगहों पर और एक टीम ने हरियाणा में दबीश दी। पंजाब और हरियाणा में गैंगस्टर मॉड्यूल के जरिए आतंकी संगठनों को की जा रही टेरर व नार्कोटेरर फंडिंग को लेकर यह रेड की गई।
विज्ञापन


एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर अर्श डल्ला, दविंदर बंबीहा गैंग और नाभा जेल में बंद अमनदीप सिंह के ठिकानों पर एनआईए की टीम ने रेड की, इस दौरान एनआईए ने कई मोबाइल, दस्तावेज और चीप भी बरामद किए हैं। इन सामान को कब्जे में लेकर एनआईए ने अपनी जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों को एनआईए दिल्ली कार्यालय में पूछताछ के लिए नोटिस किया गया है। यह छापेमारी सुबह 5 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। पंजाब के मुक्तसर, बठिंडा, मोगा, संगरूर और फिरोजपुर सेंट्रल जेल में यह छापेमारी की गई। नाभा जेल में बंद अमनदीप सिंह से भी एनआईए की टीम ने पूछताछ की। हरियाणा के डबवाली के इलाकों में भी टीम ने दबीश देकर गैंगस्टरों के ठिकानों से कई सबूत जुटाए। जोकि टेरर फंडिंग को बड़े स्तर पर अंजाम दे रहे थे।

गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी संदीप व उसके रिश्तेदारों से एनआईए ने की पूछताछ

बठिंडा में एनआईए की टीम ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी गैंगस्टर संदीप सिंह ढिल्लों के दो रिश्तेदारों समेत पांच जगहों पर दबिश दी। विदेश बैठा डल्ला का साथी गैंगस्टर संदीप सिंह ढिल्लों के घर कोठे अमरपुरा में जब सर्च के लिए टीम पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद टीम दरबारा सिंह निवासी मोड मंडी के पोत्र सुखविंदर सिंह बोबी के घर पर पहुंची, टीम ने परिजनों से पूछताछ की, क्योंकि सुखविंदर सिंह खुद जेल में बंद है। टीम ने उसके परिजनों से मानसा के एक पेट्रोल पंप पर हुए ब्लास्ट संबंधी पूछताछ की। यह से टीम को पूछताछ में मिली जानकारी के बाद मोड कलां के रहने वाले राम सिंह के घर पर टीम ने रेड की, जहां पर घर को ताला लगा हुआ था। जेल में बंद गैंगस्टर संदीप भल्ला के रिश्तेदार पूर्व पार्षद बंत सिंह निवासी सुर्खपीर रोड बठिंडा के घर रेड की। टीम ने पूर्व पार्षद समेत परिजनों से पूछताछ की और सभी के मोबाइल नंबर नोट किए। कर लिए। यहां से टीम ने सर्च के दौरान कई सामान भी जब्त किए। संगरूर के पास गांव माझी में भारतीय सेना में तैनात एक जवान के घर पर भी रेड की गई। जवान के नाम पर दर्ज सिमकार्ड से कई गैंगस्टर ग्रुप से लिंक रखने वाले लोगों से बातचीत की बात सामने आई है।

 

विज्ञापन

नाभा जेल में बंद अमनदीप सिंह के नार्को टेरर मॉड्यूल का मिला इनपुट

एनआईए को नाभा जेल में बंद अमनदीप सिंह के खिलाफ पंजाब में नार्को टेरर मॉड्यूल को ऑपरेट करने से जुड़े इनपुट मिले थे। सूत्रों की मानें तो टीम ने नाभा जेल जाकर आरोपी से पूछताछ भी की। मुक्तसर के बठिंडा-मलोट रोड बाइपास पर स्थित अमनदीप सिंह के घर पर टीम ने दबिश दी। अमनदीप के खिलाफ टांडा में एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज है। इस दबिश के दौरान टीम ने कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया है। इसी कड़ी में एक टीम ने पटियाला जेल में बंद आरोपी सुखबीर सिंह के घर दबीश दी। पटियाला जेल में बंद सुखबीर सिंह उर्फ विशाल के पिता गुरजंट सिंह का मोबाइल फोन अपने साथ ले गई। गुरजंट सिंह के एक रिशतेदार के घर भी छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि विदेश में पकड़े गए आतंकवादी अर्श डल्ला के कहने पर उक्त नौजवान के साथ संबंध होने की शंका है। सुखबीर सिंह उर्फ विशाल इन दिनों पटियाला जेल में बंद है और उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ था। विशाल के पिता गुरजंट सिंह का कहना है कि वह घरों में पेंट का काम कर अपने परिवार का गुजारा कर रहा है और विशाल भी उनके साथ ही काम करता था। विशाल पेंट के साथ साथ हेयर ड्रेसर का काम भी करता था।बता दें पिछलों दिनों सिरसा रोड पर एक पेट्रोल पंप पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस ने मानसा जिले के गांव घरागना वासी शिमला सिंह को भी गिरफतार किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें