फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result: प्रांजल ने देश में चौथा और पंजाब में पाया पहला स्थान, न्यूरोलॉजिस्ट सर्जन बन करना चाहती हैं सेवा

Wed, 14 Jun 2023 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह जसवीर सिंह भट्टी, संवाद, संगरूर (पंजाब)

सार

प्रांजल के पिता विकास अग्रवाल और माता मोनिका अग्रवाल कपड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी प्रांजल पर गर्व है। उनके परिवार में प्रांजल पहली डाॅक्टर होंगी।
विज्ञापन
मालेरकोटला में प्रांजल अग्रवाल का मुंह मीठा करवाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एलिजिबिलिटी कम दाखिला परीक्षा (एनईईटी) में देश में चौथा स्थान और पंजाब में पहला स्थान हासिल करने वाली संगरूर क्षेत्र के मालेरकोटला की बेटी प्रांजल अग्रवाल न्यूरोलॉजिस्ट सर्जन बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। प्रांजल अग्रवाल ने यह मुकाम हासिल करके अपने अभिभावकों तथा मालेरकोटला जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


बातचीत करते प्रांजल अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विकास अग्रवाल, माता मोनिका अग्रवाल और अपने अध्यापकों को दिया। प्रांजल ने कहा कि वह दिल्ली के एम्स में एमबीबीएस करके न्यूरोलाॅजिस्ट सर्जन बनना चाहती है।

उसने बताया कि उसने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सख्त मेहनत की। दिन में 16 घंटे की पढ़ाई करती थी और सिर्फ 8 घंटे की नींद लेती थी। सुबह पांच बजे उठकर पढ़ना शुरू कर देती थी और उसकी मेहनत रंग लाई और वह इस मुकाम को हासिल कर सकी।
विज्ञापन


प्रांजल के पिता विकास अग्रवाल और माता मोनिका अग्रवाल कपड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी प्रांजल पर गर्व है। उनके परिवार में प्रांजल पहली डाॅक्टर होगी। जिस तरह प्रांजल पढ़ाई करती थी, उससे उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह सफल जरूर होगी, लेकिन यह नहीं पता था कि वह देश में चौथे और पंजाब में पहले स्थान पर आ जाएगी। जैसे ही उन्हें इसका पता चला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना न रहा, घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें