डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा है कि 18वां राष्ट्रीय यूथ उत्सव पीएयू लुधियाना में 12-16 जनवरी तक होगा। उन्होंने बताया कि इसमें पांच हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे।
इसका उद्घाटन स्वामी विवेकानंद जन्मदिवस पर बारह जनवरी को गुरु नानक स्टेडियम में होगा। इसके लिए चार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस दौरान 18 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें दो हजार कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले 2009 में भी पंजाब ने उत्सव की मेजबानी की थी।