फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जग्गू भगवानपुरिया के करीबियों के घर पहुंची NIA, एडवोकेट के घर दबिश से भड़के वकीलों ने बंद किया काम

Tue, 18 Oct 2022 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

जग्गा जंडियां गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की कबड्डी अकादमी में कोचिंग देता है। इसी साल की शुरुआत में कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  
विज्ञापन
बठिंडा में एनआईए की रेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने मंगलवार सुबह पंजाब के बठिंडा जिले के गांव जग्गा जंडिया और कराडवाला समेत शहर के भागू रोड पर स्थित घरों में अचानक दबिश दी। गांव जग्गा जंडिया एवं कराडवाला के रहने वाले जिन युवकों के घर एनआईए ने दबिश दी है वे कबड्डी से जुडे़ बताए जा रहे हैं। वहीं एनआईए ने गांव जग्गा जंडिया के युवक जग्गा को फोन करके घर पर बुलाया और पूछताछ करने के बाद एनआईए की टीम मोबाइल अपने साथ ले गई। इसकी पुष्टि खुद कबड्डी कोच जग्गा ने मीडिया के सामने आकर की है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम ने गांव कराडवाला से संबंधित युवक जरमन सिंह के घर पर मंगलवार सुबह अचानक दबिश दी लेकिन युवक पहले से ही जेल में बंद था। एनआईए की टीम ने उक्त युवक के परिजनों से पूछताछ की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर अपने साथ ले गई। 

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद एनआईए की टीम ने गांव जग्गा जंडिया में रहने वाले युवक जग्गा के घर दबिश दी तो जग्गा घर पर नहीं थे लेकिन एनआईए टीम के सदस्यों ने फोन करके उन्हें घर बुला लिया। इसके बाद एनआईए की टीम के सदस्यों ने जग्गा से पूछताछ की और उनका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जग्गा पेशे से कबड्डी कोच है और कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या होने के बाद वह खेल को छोड़कर अपने घर पर ही रहने लगा था। सूत्रों ने बताया कि जग्गा जिस कबड्डी अकादमी में कोचिंग देते थे वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जुड़ी है। इसके चलते एनआईए की टीम के रडार पर जग्गा भी आ गया और उससे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम ने तीसरी जगह शहर के भागू रोड पर स्थित एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी लेकिन वहां से भी टीम को कुछ नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने भागू रोड पर जिसके घर पर दबिश दी है, वह गांव कराडवाला के रहने वाले जरमन सिंह से जुड़ा बताया जा रहा है।
 
एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि एनआईए ने गांव जग्गा जंडिया और कराडवाला में दबिश दी लेकिन तीसरी जगह शहर में किसके घर दबिश दी गई, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

कबड्डी कोच जग्गा जंडिया ने मीडिया के सामने रखी बात 
एनआईए टीम के सदस्यों के जाने के बाद कबड्डी कोच जग्गा जंडिया ने मीडिया के सामने आकर कहा कि जब एनआईए टीम के सदस्यों ने घर पर दबिश दी तो वह घर पर नहीं थे। एनआईए टीम के सदस्यों ने फोन करके घर बुलाया तो वे तुरंत घर पहुंच गए। कुछ नहीं पता कि एनआईए ने घर पर क्यों दबिश दी है लेकिन एनआईए की टीम ने उनसे लंबी पूछताछ की है। 

जग्गा ने बताया कि एनआईए की टीम जाते समय उनका मोबाइल साथ ले गई है। जग्गा ने यह भी बताया है कि वह और कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया एक कबड्डी फेडरेशन से जुडे़ थे। जब संदीप की हत्या हो गई तो इसके बाद वे कबड्डी की कोचिंग छोड़कर पिछले सात माह से अपने घर ही रहने लगे। 

मारना था जग्गा को लेकिन मार दिया संदीप नंगल को
सूत्रों ने मुताबिक गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के विरोधी गुट के सदस्य कबड्डी कोच जग्गा का पीछा कर रहे थे और विरोधी उसे मारने की ताक में थे लेकिन जब जग्गा उनके हाथ नहीं लगा तो उन्होंने कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या कर दी थी।

चंडीगढ़ में वकील के घर दबिश
वहीं गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया व मोहाली आरपीजी हमले के आरोपियों की एडवोकेट शैली शर्मा के चंडीगढ़ निवास पर भी एनआईए टीम ने सुबह दबिश दी। टीम ने उनका घर तीन घंटे खंगाला। जाते समय टीम उनके दो मोबाइल भी ले गई। इसके बाद सूचना जिला बार एसोसिएशन को दी गई। एडवोकेट पर छापे के बाद जिला बार एसोसिएशन ने काम बंद कर दिया है। इसके अलावा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी काम रोक दिया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें