नारायणगढ़ के पतरेहड़ी गांव में गत 20 सितंबर को की गई कपड़ा कारोबारी रुलदा उर्फ चूहड़ राम हत्याकांड के मामले में शहजादपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जांच अधिकारी टहल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बशेशर नाथ को मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले के तीन अन्य आरोपियों दीपू, जुगनू व अश्वनी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि गांव पतरेहडी वासी रूलदा राम उर्फ चूहड़ राम 20 सितंबर को अपनी कपड़े की दुकान पर बैठा था कि तभी बशेशरनाथ, दीपू, जुगनू और अश्वनी ने उसके साथ मारपीट की और उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हमला कर दिया।
रुलदा की चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। शहजादपुर पुलिस ने मृतक के पुत्र रविंद्र कुमार की शिकायत पर बशेशर नाथ, दीपू, जुगनू व अश्वनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।