फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन खुर्दबुर्द करने वाला डिपो होल्डर काबू

Tue, 24 Sep 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फूड सप्लाई विभाग की टीम ने एक डिपो होल्डर द्वारा लोगों को बांटने वाली गेहूं में हेराफेरी करने व बुढलाडा की पुलिस ने सरकारी गेहूं चोरी करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को काबू किया है।
विज्ञापन


थाना सिटी बुढलाडा की पुलिस ने सरकारी गोदामों में से गेहूं चोरी करके बेचने वाले पांच व्यक्तियों को काबू किया गया। शहर की आटा चक्की पर गेहूं बेचने आए गुरदयाल सिंह, सुरिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह वार्ड नंबर सात, सुरजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह, रवि कुमार रिंकू व राकेश कुमार पुत्र हेम राज वार्ड नंबर एक वासी बुढलाडा को 20 क्विंटल 50 किलो सरकारी गेहूं बेचते हुए काबू किया है। थाना मुखी अभिवन चौहान ने बताया कि आरोपी सरकारी गोदामों में से गेहूं चोरी करने का धंधा करते थे।

उधर, जोगा में जिला फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी निर्मल सिंह ने टीम समेत जोगा के डिपो होल्डर रविंदर सिंह पुत्र बाबू सिंह का रिकार्ड चेक करने पर बड़ी हेराफेरी पाई गई है। अधिकारी ने बताया कि रविंदर सिंह को 70 क्विंटल 45 किलो गेहूं बांटने के लिए दी थी, लेकिन उसने करीब 11 क्विंटल 35 किलो की सेल ही दिखाई।
विज्ञापन


 बाकी गेहूं खुर्द बुर्द कर दी गई। इसी तरह आरोपी को बांटने के लिए 305 लीटर मिट्टी का तेल दिया गया, जबकि 160 लीटर तेल ही सेल किया 145 लीटर तेल वहां नहीं पाया गया। अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि डिपो का रिकार्ड कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें