फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर जलमग्न, सड़कें बनीं नहर, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढाई घंटे तक की बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। जल निकासी की व्यवस्था न होने से शहर की सड़कों ने नहर का रूप धारण कर लिया।कई सोसाइटियों में सीवरेज ओवरफ्लो हो गया। चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर जलभराव के कारण जाम लग गया। ऐसे में लोगों को घंटों जाम में बिताने पड़े।
विज्ञापन


पटियाला चौक पर फ्लाईओवर बरसाती पानी भरने से जाम लगना शुरू हुआ तो शाम तक क्लीयर नहीं हो सका। सड़कों व सोसाइटियों में दो से ढाई फीट तक पानी भर गया, जिसे निकालने के लिए लोगों पंप लगाने पड़े।
ढकोली क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में पड़ती कृष्णा एंकलेव के बीच से निकलते नाले को भी बरसात के कारण काफी नुकसान हुआ है। एक जगह रास्ता बंद कर दिया गया और दूसरी जगह बने अर्जी पुल कि मिट्टी खिसक रही है। जिसके उसके गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सुखना चो के ऊपर से क्रास हुआ पानी, रास्ता बंद

पिछले वर्ष जुलाई में आई बाढ़ के कारण बलटाना से निकलती सुखना चो का पुल टूट गया था। जिसे अस्थाई तौर पर रिपेयर कर दिया गया था। रविवार को हुई बरसात ने फिर से इस पुल को नुकसान पहुंचा डाला। बरसात से इस बार भी सुखना चो में काफी पानी आ गया और पानी सड़क के ऊपर से क्राॅस होने लगा तो पुल के सेफ्टी वाल और ग्रिल्स को बहा कर ले गया। ढकोली रेलवे फाटक पर काफी पानी भर गया था। जिसकी वजह से ट्रेनों को अपनी गति धीमी करनी पड़ी।



बारिश से मैक-डी चौक, सिंघपुरा चौक, पीआर 7 रोड, दशमेश कॉलोनी, वीआईपी रोड दर्जनों सोसाइटियों, शिवालिक विहार, बादल कॉलोनी, एकेएस कॉलोनी,ढकोली और बलटाना मार्केट व रिहायशी इलाके में पानी भर गया था।

घग्गर का जलस्तर बढ़ा

बुधवार सुबह से हो रही बारिश और हिमाचल से आ रहे पानी के कारण एक बार फिर घग्घर नदी में पानी स्तर बढ़ गया है। पानी का बहाव काफी तेज है, इस बीच बारिश के कारण खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें