फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल जीरकपुर थाने को मिलेगी दो मंजिला इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर का पुलिस थाना जोकि वर्तमान में नगर काउंसिल के कम्युनिटी सेंटर में चल रहा है, उसे जल्द ही नए भवन की सौगात मिल जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस हाउसिंग वेयर कारपोरेशन को एक प्रस्ताव भेजा हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिस जर्जर इमारत में थाना चल रहा है वह इमारत कम्युनिटी सेंटर के लिए आवंटित है। हर बार बरसात के कारण थाने में जलभराव की समस्या आ जाती है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में एसएसपी कुलदीप चहल ने बताया कि उन्होंने अपने पुराने कार्यकाल में जीरकपुर नगर काउंसिल से 6400 गज जमीन पुलिस थाने के लिए आवंटित करवाई थी। अब उनके दूसरे कार्यकाल में उनका लक्ष्य जीरकपुर थाने के लिए मॉडर्न इमारत का निर्माण करवाना है जो 2020 में ऑपरेशनल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही जनसंख्या के हिसाब से मौजूदा हालात में जीरकपुर थाने को हाईटेक बनाने की जरूरत है, क्योंकि जिले में जीरकपुर एक महत्वपूर्ण हब है। उन्होंने बताया कि थाने के निर्माण में करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी जोकि दो मंजिला होगा। इसमें माल खाने के साथ साथ हर जांच अधिकारी के लिए अलग से कमरे होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही सोहाना थाने को भी हाईटेक इमारत में शिफ्ट किया जाएगा। इसी इमारत में जीरकपुर वासियों की मांग पर पुलिस साझ केंद्र भी बनाया जाएगा।
एसएसपी ने बताया कि जीरकपुर में पेट्रोलिंग के लिए पीसीआर की संख्या पांच कर दी जाएगी व ट्रैफिक पुलिस को बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कंट्रोल करने के लिए टोइंग वैन्स भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे लोगों से भी अपील करते हैं कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वह भी अपने आसपास रह रहे लोगों से अवगत रहें व असामाजिक तत्व की जानकारी पुलिस से साझा करें। उन्होंने कहा कि आज के समय में नशा एक बड़ी समस्या बन है जो लोगों के सहयोग के बिना कंट्रोल नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें