फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस की रेड, चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
मोहाली के फेज-7 में एक इमिग्रेशन कंपनी के दस्तावेज चेक करती पुलिस टीम। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। शहर में गैर कानूनी तरीके से चल रहीं इमिग्रेशन कंपनियों पर आखिर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस टीमें विभिन्न हिस्सों में दबिश देकर कंपनियों की जांच कर रही हैं। वहीं, करीब चार कंपनियों पर केस दर्ज किया गया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि अब शहर में बिना परमिशन से एक भी कंपनी नहीं चलेगी। जिन कंपनियों ने आवेदन किया है, उन्हें भी माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में लगातार इमिग्रेशन फ्रॉड के केस सामने आ रहे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के तीनों सबडिवीजन में चेकिंग का फैसला लिया था। डीएसपी की अगुवाई में स्पेशल टीमें गठित की गईं थीं, जोकि दो दिन से लगातार विभिन्न फेजों व सेक्टरों में जाकर कंपनियों की चेकिंग कर रही हैं। वीरवार को पुलिस टीमों ने सेक्टर-70 और फेज-7 में दबिश दी। इसके अलावा जीरकपुर और फेज-1 में भी कुछ कंपनियों की जांच की गई।
पुलिस टीम ने फेज-2 में एक इमिग्रेशन कंपनी में दबिश देकर दफ्तर से 87 पासपोर्ट बरामद किए हैं। इस कंपनी के दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कंपनी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर लाइसेंस हासिल किया था। कंपनी पर फेज-1 के थाने में पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें