फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर नगर परिषद चुनाव: शिरोमणि अकाली दल ने सभी 31 वार्डों के उम्मीदवार किए घोषित, चुनावी मैदान में ठोकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल ने नगर परिषद जीरकपुर के सभी 31 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरते हुए हर वार्ड में अपना प्रत्याशी उतारा है। पार्टी नेता और पूर्व विधायक एनके शर्मा का कहना है कि जीरकपुर की जनता बदलाव चाहती है और शिरोमणि अकाली दल विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरा है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति भी तेज कर दी गई है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन जीरकपुर शहर का राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन



जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से कुलविंदर सिंह सोही, वार्ड 2 से सुमन, वार्ड 3 से परवीन शर्मा, वार्ड 4 से मनीषा मलिक, वार्ड 5 से नरिंदर गोयल, वार्ड 6 से गुरविंदर कौर, वार्ड 7 से राजिंदरपाल सिंह, वार्ड 8 से निर्मला गौतम, वार्ड 9 से दीपक कक्कड़, वार्ड 10 से श्रेया शर्मा, वार्ड 11 से अनीता, वार्ड 12 से सुमन रानी, वार्ड 13 से कृष्ण सिंह और वार्ड 14 से गुरप्रीत कौर को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह वार्ड 15 से रविंदरपाल सिंह, वार्ड 16 से पूजा, वार्ड 17 से ध्यान सिंह, वार्ड 18 से परविंदर कौर, वार्ड 19 से यादविंदर कुमार, वार्ड 20 से रंजीत कौर, वार्ड 21 से जय पाल, वार्ड 22 से ईशा बत्रा, वार्ड 23 से हरप्रीत सिंह, वार्ड 24 से रोजी देवी, वार्ड 25 से राजिंदर सिंह, वार्ड 26 से भूपिंदर कौर, वार्ड 27 से नछत्तर सिंह, वार्ड 28 से कुलदीप कौर, वार्ड 29 से मनप्रीत सिंह, वार्ड 30 से रेनुका और वार्ड 31 से हनुमंत भुगुना को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


इन 31 उम्मीदवारों में से 25 वार्डों के उम्मीदवारों द्वारा शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए गए थे। बाकी 6 वार्डों के उम्मीदवारों द्वारा शनिवार को अपने नामांकन दाखिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें