लालड़ू। नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए 17 वार्डों से कुल 131 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान उम्मीदवार अपने नेताओं और समर्थकों सहित बड़ी संख्या में नगर काउंसिल दफ्तर पहुंचे और पूरे शहर में चुनावी माहौल गर्म रहा। जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी से वार्ड नंबर 7 से सबसे उम्रदराज उम्मीदवार नछतर कौर उम्र 82 ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
नगर काउंसिल के चुनाव के लिए 13 मई को नामांकन पत्र भरने का पहला दिन था। नामांकन भरने के अंतिम दिन काफी संख्या में उम्मीदवार अपने नेताओं और समर्थकों सहित नगर काउंसिल दफ्तर पहुंचे। नामांकन पत्र लेने की प्रक्रिया के लिए डेराबस्सी तहसीलदार बीरकरण को आरओ नियुक्त किया गया।
इस संदर्भ में आरओ बीरकरण ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन कुल 127 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं जबकि 15 मई को 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिन में आम आदमी पार्टी से 35, बीजेपी से 26, कांग्रेस से 25, शिरोमणि अकाली दल से 35 व आजाद के तौर पर 11 उम्मीदवारों ने पत्र दाखिल किए हैं। जिन की जांच पड़ताल 17 मई को होगी और 18 मई को इच्छुक उम्मीदवार आपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।