फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर नगर परिषद चुनाव : भाजपा ने 31 में से 29 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची की जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची बुधवार देर रात जारी कर दी है। भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ की ओर से जारी सूची में 29 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने इस बार महिलाओं को बड़े स्तर पर प्रतिनिधित्व दिया है। कई वार्डों में महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर पार्टी ने महिला भागीदारी पर जोर दिया है। इसके बाद पार्टी के अंदर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों में रोष पनपना शुरू हो गया है। इससे अलग कुछ नेताओं ने टिकट न मिलने की सूरत में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-1 से सुरेश खटकड़, वार्ड-2 से नम्रता शर्मा, वार्ड-3 से दविंदर सिंह नेगी, वार्ड-4 से अल्का सैनी, वार्ड-5 से नेहा शर्मा और वार्ड-6 से सीमा धीमान, वार्ड-7 से राकेश गोधारा, वार्ड-8 से पुष्पा लत्ता, वार्ड-9 से जगदेव सिंह पीरमुछल्ला, वार्ड-10 से जसप्रीत कौर, वार्ड-11 से हरदीप सिंह और वार्ड-12 से चेस्टा गगनेजा, वार्ड-13 से हरजीत सिंह मिंटा, वार्ड-14 से स्वर्ण कौर, वार्ड-15 से अमरिंदर सिंह, वार्ड-16 से पूजा कुमारी, वार्ड-17 से सतपाल बांसल और वार्ड-19 से गुरप्रीत सिंह, वार्ड-20 से परमीत कौर, वार्ड-21 से पौरश जायसवाल, वार्ड-22 से बबीता सांगवान, वार्ड-23 से डॉ. राशि अय्यर, वार्ड-24 से संदीप कौर, वार्ड-25 से किरणपाल कौर, वार्ड-27 से योगेश सोनी, वार्ड-28 से विनिता, वार्ड-29 से रविंदर सिंह और वार्ड-31 से परवीन मित्तल को चुनाव मैदान में उतारा है।


इन वार्डों में एक परिवार के दो सदस्य
जारी 29 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा नेतृत्व ने वार्ड-9 से जगदेव सिंह पीरमुछल्ला और वार्ड नंबर-10 से उनकी बहू जसप्रीत कौर को टिकट दिया है। इसी तरह वार्ड नंबर-13 से हरजीत सिंह मिंटा और वार्ड नंबर-14 से स्वर्ण कौर को टिकट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें