जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में सुखना चो के किनारे गलत तरीके से फैरासिल स्लफेट कैमिकल से जिंक खाद बनाने के मामले में अब काम बंद करवा दिया गया है। इसकी शिकायत प्रदूषण विभाग को की गई थी, जिसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए इस प्लांट को बंद करवा दिया है।
जिसकी प्रदूषण विभाग से न कोई परमिशन थी और न अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। जिसकी शिकायत के बाद प्रदूषण विभाग द्वारा मौके के दौरा किया गया और अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी थी। हालांकि मौके का दौरा करने पहुंचे एसडीओ की ओर से गलत तरीके से बनाई जा रही खाद को साथ के साथ बंद करने के आदेश दे दिए थे।
इसके चार दिन बाद खाद बनाने वाले लोगों की ओर से काम बंद कर दिया गया है और वहां बनाई हुई बाथ पिट्स को खोदकर बंद कर खाद बनाने का काम बिलकुल बंद कर दिया गया है। बता दें के यह खाद खेतों में इस्तेमाल किए जाने के लिए बनाई जा रही थी लेकिन उसका बनाने का तरीका गलत था और नियमों के उलट केमिकल का वेस्ट सुखना चो में गिराया जा रहा था। जिस कारण सुखाना चो का पानी प्रदूषित हो रहा था। अमर उजाला द्वारा यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। जिस कारण विभागीय कार्रवाई के बाद काम बंद कर दिया गया है।
मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब