फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्कूल की निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल पर भिड़े युवक, एक की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला किया दर्ज, एक की हुई पहचान
विज्ञापन

एक साल पहले बरेली से आया था काम के लिए, पेंटर का काम करता था पुष्पेंदर

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मूलरूप से यूपी के जिली बरेली निवासी 30 वर्षीय युवक की चप्पड़चिड़ी के सेंट पेटरिक स्कूल की निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसका कुछ युवकों के साथ स्कूल की निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल पर झगड़ा हुआ। हमलावरों ने गांव उमरारा जिला बरेली यूपी निवासी पुष्पेंदर सिंह उर्फ राहुल को बुरी तरह पीटा। इसी दाैरान धक्का लगने से वह छत से नीचे गिर गया। पहले इसे हादसा बताया जा रहा था लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि धक्का लगने से वह नीचे गिरा है। पुलिस ने पुष्पेंदर के पिता प्रताप सिंह के बयान पर चार लोगों के खिलाफ थाना बलौंगी में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद बरेली से आए पिता को साैंप दिया है। वह शव लेकर यूपी के लिए रवाना हो गए हैं। हमलावरों में एक की पहचान नेतरपाल निवासी गांव मुहम्मद हियातपुर बरेली के रूप में हुई है। तीन आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बरेली से आए प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह पोस्टमैन हैं। उनके 5 बच्चे हैं। एक लड़का पुष्पेंदर सिंह पेंटर का काम करता था। वह मोहाली में काम करने के लिए करीब एक साल पहले आया था। वह सुनील ठेकेदार के पास काम करता था। इन दिनों उनका काम सेंट पेटरिक स्कूल चप्पड़चिड़ी में चल रहा था। 3/4 अक्टूबर की रात पुलिस ने सूचना दी कि रात के समय उनके बेटे की स्कूल के टॉप फ्लोर (छठी मंजिल) से नीचे गिरकर मौत हो गई है। वह अपने बड़े बेटे प्रेम सिंह के साथ बरेली से मोहाली आए। स्कूल में जाकर उन्हें पता चला कि उनके बेटे की छत से गिरकर मौत नहीं हुई है बल्कि झगड़े के दाैरान धक्का लगने से वह छत से गिरा है। उन्हें पता चला कि नेतरपाल उसके बेटे पुष्पेंदर के साथ पेंटर का काम करता था। पुष्पेंदर का नेतरपाल से झगड़ा हुआ था। नेतरपाल ने मौके पर अपने तीन अज्ञात साथियों को बुला लिया। सभी अकादमी के टॉप फ्लोर पर थे जहां नेतरपाल व उसके साथियों ने पुष्पेंदर को बुरी तरह पीटा और धक्का लगने से वह नीचे गिर गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर नेतरपाल व उसके साथियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें