ट्राइसिटी के विभिन्न संगठनों से संबंधित युवकों की एक बैठक फेज-2 में हुई, जिसमें कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें युवकों की सलाह पर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, फर्जी तांत्रिकों, ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ने का एलान किया। इसके लिए यूथ वॉयस ऑफ पंजाब नाम की एनजीओ बनाई गई।
यूथ वायस ऑफ पंजाब के नाम से बनाई गई इस एनजीओ में समाजसेवी अरविंदर गौतम को सर्वसम्मति से इसका प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा निशांत शर्मा को इसका चेयरमैन और राजवीर सिंह राजी को महासचिव बनाया गया। अमित शर्मा मीत को चंडीगढ़ इकाई का प्रधान चुना गया। इसके अलाव अशोक तिवारी को मुख्य प्रवक्ता और राजिंदर सिंह मुंडी खरड़ को दफ्तर इंचार्ज नियुक्त किया गया। मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला कर एनजीओ की टीम के अन्य मेंबरों को चुनने के अधिकार प्रधान अरविंद गौतम को सौंपे गए।