फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायर सहोता की पुस्तक 'सपने अनमोल' का विमोचन

Tue, 19 Apr 2016 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
‌‌किताबें - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली के साहित्यक कला मंच की ओर फेज-10 में समागम में शायर सरवन सिंह सहोता की पुस्तक ‘सपने अनमोल’ का विमोचन किया गया। समागम की प्रधानी शायर वरियाम सिंह बटालवी और व्यंगकार दलीप सिंह जुनेजा ने की। प्रधानी मंडल में शायर सहोता की पत्नी शशी सहोता भी शामिल थीं। पुस्तक के बारे में शायर सहोता ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन


पुस्तक पर पर्चा डॉ. पन्ना लाल मुस्तफाबादी और राज कुमार साहोवालिया ने पढ़ा। विचार चर्चा में गीतकार रणजोध सिंह राणा ने पुस्तक के बारे में अपने विचार रखे। इस मौके पर कवि सम्मेलन में बलवंत सिंह मुसाफिर, दीप्ती बबूटा, प्रिंसिपल एसएस सोही, सुरिंदर कौर भोगल, नरिंदर कमल, अजीत सिंह संधू, बलदेव सिंह, महंगा सिंह कलसी, सुखदेव भट्टी, भूपिंदर मटोरिया ने अपनी कविताएं पेश की। अंत में प्रधानी मंडल ने शायर सरवन सिंह सहोता का सम्मान किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें